पुलिसकर्मी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का आरोप, घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
पुलिसकर्मी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का आरोप, घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
बिजनौर (उप्र), एक नवंबर (भाषा) बिजनौर में एक पुलिसकर्मी पर एक नाबालिग लड़की के बलात्कार का आरोप लगाया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है और पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी मदद करने के लिए उसके घर आता रहता था। उस समय वह शहर कोतवाली में तैनात था।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री बोले- 10वीं फेल तेजस्वी यादव ‘कैबिनेट’ भी सही नहीं …
महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान रस्तोगी ने 11 सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला पाकर उससे बलात्कार किया।
महिला के अनुसार, थाने में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी और तब जाकर पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें- विवादित टिप्पणी को लेकर बौखलाए भाजपा नेता, कहा- सत्ता में आते ही का..
ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी इस समय मुरादाबाद में तैनात है।

Facebook


