भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने ली कार्यसमिति की बैठक

भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने ली कार्यसमिति की बैठक

भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने ली कार्यसमिति की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 25, 2017 3:18 pm IST

 

बीजेपी नेता मिशन 2018 और 2019 की तैयारियों में जुट गए हैं…इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने  आज बिलासपुर बीजेपी दफ्तर में कार्यसमिति की बैठक ली…इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों से सरकार की उपलब्धियों और बीजेपी के एजेंडे को लेकर सवाल जवाब किया…साथ ही प्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की…इस बीच सिंह ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के 3 वर्षों के कार्यकाल का भी जिक्र किया…उन्होने कहा कि नए भारत के मंथन पर तेजी से कार्य हो रहा है…नए भारत को गंदगी, आतंकवाद, गरीबी, साम्प्रदायवाद, जातिवाद मुक्त बनाने के लिये केंद्र सरकार संकल्पित है…पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसी संकल्प को पूरा करने महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौपी है….प्रत्येक जिले में जाकर मंडल और बूथ स्तर पर बैठक लेकर सरकार के एजेंडे को सामने रखना है।

 


लेखक के बारे में