पालक, संयोजक और बूथ समिति सम्मेलन, फिर सरकार बनाने दिया नया नारा, जानिए

पालक, संयोजक और बूथ समिति सम्मेलन, फिर सरकार बनाने दिया नया नारा, जानिए

पालक, संयोजक और बूथ समिति सम्मेलन, फिर सरकार बनाने  दिया नया नारा, जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 23, 2019 11:58 am IST

भोपाल।विधानसभा में मिली करारी हार के बाद बीजेपी अब मिशन 2019 में जुट गई है। इसी के चलते आज भोपाल में पालक संयोजक और बूथ समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें करीब 1800 बूथ कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें –भोपाल में कांग्रेस सरकार पर बरसे कौशिक,कहा-झूठे वादे से जनता को किया गुमराह

बता दें कि सभी पुरूष कार्यकर्ता मोदी टी शर्ट पहनकर सम्मेलन में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुहास भगत सहित अन्य विधायक मौजूद रहे।सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एक नया नारा ‘लक्ष्य हमारा मोदी दुबारा’ दिया गया। ज्ञात हो कि बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कि इस बार एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार आ है और मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सीटो पर बीजेपी जीत कर आएगी और पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ शिवराज सिंह के नेतृत्व में लोकसभा का यह चुनाव लड़ा जायेगा।


लेखक के बारे में