Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कर ली खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, एक रात पहले परिजनों से कही थी ये बात
Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कर ली खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, एक रात पहले परिजनों से कही थी ये बात
- ’ निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- निधि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स थे
- पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है
सिंगरौली: Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि निधि तिवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कमरे में निधि की लाश फंदे पर लटकती मिली है। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह देर तक निधि के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर वो भी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कर्रवाई कर रही है।
इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने कर ली खुदकुशी
Nidhi Tiwari Suicide Reason: मिली जानकारी के अनुसार निधि तिवारी मूल रूप से बनारस की रहने वाली थी और पिछले कई साल से मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रह रही थी। निधि के फेसबुक पर उनके 9 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। सुसाइड से पहले निधि ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ”इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो किसी और से नहीं, खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को?”
पंखे से लटकती मिली लाश
परिजनों ने बताया कि रात करीब 9 से 10 बजे के आसपास निधि से खाना खाने के लिए कहा गया तो उसने भोजन करने से मना कर दिया। निधि ने खुद को अकेला छोड़ देने के लिए कहा। इसके बाद परिजन सोने चले गए। रविवार को सुबह काफी देर तक निधि के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। परिजन को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
15 साल से अलग रहते हैं पिता
मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो निधि की लाश पंखे से दुपट्टे पर लटकी थी। निधि भूसा मोड़ इलाके में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। निधि के पिता अशोक तिवारी करीब 15 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। वह रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करती थीं।
ये भी पढ़ें
- Gold Silver Rate Today 28 September 2026: सुबह-सुबह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में घट गए सोने-चांदी के दाम, 1.15 लाख से नीचे पहुंचा गोल्ड, जानें आज क्या चल रहा है 10 ग्राम का रेट?
- DA Hike Central Government Employees News: महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी…मिलेगा इतने महीने का एरियर! मोदी सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख? Da Hike Calculator से समझें कितनी बढ़ेगी सैलर
- Stock Market Today Falling: कमजोर बाजार में कहां बनेगा कमाई का मौका? गिफ्ट निफ्टी गिरा तो क्या करें निवेशक? SAIL समेत ये शेयर आज चर्चा में

Facebook


