अगले तीन महीने के भीतर महाराष्ट्र में भाजपा बना लेगी सरकार, केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किया दावा

अगले तीन महीने के भीतर महाराष्ट्र में भाजपा बना लेगी सरकार, केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किया दावा

अगले तीन महीने के भीतर महाराष्ट्र में भाजपा बना लेगी सरकार, केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने किया दावा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 23, 2020 5:33 pm IST

औरंगाबाद: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी महाराष्ट्र में अगले दो से तीन महीनों में सरकार बना लेगी और इसके लिए उसने तैयारियां कर ली हैं। उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री ने औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 14 मरीजों की मौत, 2601 संक्रमितों की पुष्टि

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारी सरकार महाराष्ट्र में नहीं आएगी। हम अगले दो-तीन महीनों में यहां सरकार बनाएंगे। हमने इस पर काम किया है। हम (विधान परिषद चुनावों) के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी जो कुछ समय ही रही थी और आज एक साल बाद इसी दिन दानवे का यह बयान आया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल 24 नवम्बर को रायपुर में 33.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

पिछले साल इसी दिन मुंबई में राजभवन में फडणवीस और पवार ने क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि यह सरकार केवल 80 घंटे ही चल सकी थी। इससे पहले फडणवीस ने सोमवार को औरंगाबाद में पत्रकारों से कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिरती है, तो उनकी जगह पर आने वाली सरकार का शपथ समारोह भोर में नहीं होगा जैसा कि एक साल पहले हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘यदि राज्य में वर्तमान सरकार गिरती है तो शपथ ग्रहण समारोह भोर में नहीं होगा। इस तरह की घटनाओं को याद रखने की जरूरत नहीं है।’’

Read More: सबसे अधिक इस्तेमाल किए गए अंग्रेजी शब्दों में से एक है ‘कोरोना वायरस’, भारतीय लोगों ने ई पास शब्द को किया सर्वाधिक उपयोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"