विकास यात्रा से पहले राजनाथ और रमन ने की मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना
विकास यात्रा से पहले राजनाथ और रमन ने की मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना
दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ में सत्ता की चौथी पारी के लिए विकास यात्रा से निकलने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। यह यात्रा अगले 1 माह में 64 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बीच सीएम 68 स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाओं में 29500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। दंतेवाड़ा के हाईस्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे विकास यात्रा के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री इसी मैदान से मुख्यमंत्री की रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास पीढि़यों का निर्माण है। 2003 की परिवर्तन यात्रा के बाद जनता ने उनपर भरोसा जताया।




ये भी पढ़ें- कांग्रेस का विकास खोजो रथ तैयार, इसमें निकलेंगे कांग्रेसी
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


