Kalki 2 Movie Release Date: ‘कल्कि 2’ में खुलेंगे कौन-कौन से अनसुने रहस्य? फिल्म की रिलीज डेट पर डायरेक्टर ने खोला पत्ता, सामने आया चौंकाने वाला सच

Kalki 2 Movie Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की कहानी और रिलीज से जुड़ी जानकारी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स की ओर से आए अपडेट ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दी है।

Kalki 2 Movie Release Date: ‘कल्कि 2’ में खुलेंगे कौन-कौन से अनसुने रहस्य? फिल्म की रिलीज डेट पर डायरेक्टर ने खोला पत्ता, सामने आया चौंकाने वाला सच

(Kalki 2 Movie Release Date/ Image Credit: Facebook)

Modified Date: September 28, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: September 28, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कल्कि 2 की शूटिंग में देरी
  • अक्टूबर से शुरू होगी नियमित शूटिंग
  • अगले साल तक पूरी होगी शूटिंग

Kalki 2 Movie Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल ‘कल्कि 2’ को (Kalki 2 Movie Release Date) लेकर दर्शकों का इंतजार अभी और लंबा होने वाला है। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर फैंस के बीच बड़ी उत्सुकता बनी हुई है।

अगले साल तक पूरी होगी शूटिंग

फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने बताया है कि ‘कल्कि 2’ की नियमित शूटिंग (Kalki 2 Movie Release Date) अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी। मेकर्स को अब सभी प्रमुख कलाकारों की डेट्स मिल गई हैं। इस साल की शुरुआत में कमल हासन और अमिताभ बच्चन के कुछ अलग-अलग सीन फिल्माए जा चुके हैं। अब टीम प्रभास के साथ शूटिंग आगे बढ़ाएगी।

रिलीज डेट पर अभी फैसला नहीं

नाग अश्विन के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा। निर्देशक ने साफ किया कि शूटिंग पूरी होने के बाद ही फिल्म की रिलीज डेट (Kalki 2 Movie Release Date) पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल दर्शकों को ‘कल्कि 2’ की रिलीज के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

दीपिका की जगह कौन आएगा?

‘कल्कि 2’ की कास्ट को लेकर भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फिल्म से अलग होने के बाद मेकर्स नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं। अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन साई पल्लवी का नाम संभावित अभिनेत्री के तौर पर चर्चा में बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।