तालाब किनारे पड़ा मिला अपराधी का शव

Ads

तालाब किनारे पड़ा मिला अपराधी का शव

  •  
  • Publish Date - January 16, 2021 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

हमीरपुर (उप्र), 16 जनवरी (भाषा) हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में शनिवार सुबह एक अपराधी का शव तालाब किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौदहा कस्बे के परछा रो में साजन तालाब के पास आज सुबह एक युवक का शव पड़ा पाया गया है, जिसकी पहचान क्योटरा मुहल्ला निवासी संजय निषाद (30) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृत युवक के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि उसके नाक से खून बह रहा था और सीने में घिसटने के निशान पाए गए हैं। शव के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक संजय निषाद अपराधी था, उसे दो बार जेल भेजा जा चुका था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गुंडा एक्ट समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और पिछले साल गैंगेस्टर एक्ट की कारर्वाई भी की गयी थी।

भाषा सं आनन्‍द प्रशांत

प्रशांत