मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में रविवार को 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसके गले में बेल्ट बंधी हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शव तिसंग गांव में एक खेत में पड़ा हुआ था।
जानसठ थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा जोहेब वैभव
वैभव