उप्र में युवक का शव कुएं में मिला

Ads

उप्र में युवक का शव कुएं में मिला

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 09:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

बलिया, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बाँसडीह कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कुएं में एक युवक का शव मिला।

पुलिस के अनुसार पिण्डहरा ग्राम सभा के बघौली मौजे में सुबह कुछ लोग स्नान करने के लिये कुएं पर पहुंचे तो उन्होंने शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान राकेश राम (27) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र