पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्‍या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्‍या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्‍या की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: November 30, 2020 5:36 am IST

अमेठी(उप्र), 30 नवंबर (भाषा) अमेठी जिले में पीपरपुर थाना क्षेत्र के पटखौली रामचंद्रपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला।

युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने सोमवार को कहा, ”महेंद्र यादव (25) का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है और घटना की हर पहलू से जांच की जायेगी।

भाषा सं आनन्‍द सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में