फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 29, 2017 3:08 pm IST

ग्वालियर में शादी के मंडप में बैठे दूल्हे को नशा करना भारी पड़ गया। सात फेरे होने ही वाले थे लेकिन उसी समय दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। क्योंकि लड़का नशे में चूर था और लड़की को यह बात नागवार गुजरी। लड़का बार-बार मंडप से उठकर नशा करने चला जाता था। लड़की बार-बार मना करती रही, आखिरकार उसने शादी से इंकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से शर्मसार हुआ छत्तीसगढ़

दरअसल ग्वालियर में नेहरू पेट्रोल पंप के पास रहने वाली शिवानी झा और पुराने हाईकोर्ट के पास मैना वाली गली में रहने वाले कमल शर्मा की शादी 28 तारीख को हो रही थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था तभी लड़का मंडप के नीचे बैठे-बैठे झूमने लगा। लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि वह हर 5 मिनट में स्मैक का नशा कर रहा था। लड़की के घर वालों का कहना है कि वह इतने नशे में था कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था।

शादीशुदा महिला शिक्षक अपने छात्र के साथ बनाती थी शारीरिक संबंध, ऐसे हुआ खुलासा

जब फेरों की बारी आई तो वह खड़ा नहीं पोया और लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। शिवानी की हिम्मत देखिए शादी में मेहमानों का जमघट लगा हुआ था खाने की तैयारी थी मंडप में फेरों की पूरी तैयारी थी और लड़की ने परवाह किए बगैर एक नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल लड़की इस मामले की शिकायत करने भी महिला थाना पुलिस पहुंची थी, लेकिन लड़की वाले और लड़के वाले आपसी समझतों के मूड में है। इसलिए पुलिस भी लड़के के खिलाफ काई कार्रवाई नही कर पा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में