रविवार को निकल सकता है शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का उचित रास्ता
रविवार को निकल सकता है शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का उचित रास्ता
शिक्षाकर्मियों के आक्रामक रुख को एक बार सरकार की तरफ से फिर से शांत कराने की कोशिश की जा रही है ये संकेत मंत्री अजय चंद्राकर ने 14 साल की उपलब्धि बताने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए हैं।इस बार बातचीत में पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर खुद शामिल होंगे। जिससे ये उम्मीद की जा रही है की हड़ताली शिक्षाकर्मियों को लेकर कुछ फैसले जल्द निकल जायेंगे.
यह भी पढ़े –जो हैं हड़ताली करें सीट खाली,बच्चों की माँग
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मी संविलियन का मुद्दा छोड़ दें तो कोई हल निकल सकता है.संविलियन को छोड़कर बाकी मांगों पर विचार करने को हम तैयार हैं. उन्होंने संकेत दिए कि रविवार को उनसे शिक्षाकर्मियों की चर्चा होगी. जिसके बाद कोई न कोई हल निकल जाएगी उन्होंने कहा कि वे समान काम, समान वेतन से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा के वक्त हड़ताल करना नैतिक रुप से जायज़ नहीं है. हालाँकि इससे पहले तीन बार शिक्षाकर्मी और सरकार के बीच वार्ता विफल हो चुकी है.
यह भी पढ़े –जांजगीर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा निरस्त, हजारों शिक्षाकर्मी नज़रबंद

Facebook


