ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाली देने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाली देने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 03:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

मुंबई, चार फरवरी(भाषा) महाराष्ट्र में नियमों के खिलाफ पार्किंग के लिए कार्रवाई करने वाले यातायात पुलिस कांस्टेबल को गाली देने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक इंदुराव चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा कि महिला ने बुधवार दोपहर क्रॉफर्ड मार्केट के पास नो-पार्किंग जोन में अपनी कार खड़ी की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने कार के एक टायर पर ताला लगाया और महिला को जुर्माना देने को कहा, उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील निकम ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और चेतावनी के बाद उसे जाने की अनुमति दी गई।

भाषा शुभांशि उमा

उमा