कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मनायें मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मनायें मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये मनायें मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 13, 2021 3:50 pm IST

लखनऊ 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

बुधवार को यहां जारी शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल एवं सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की है।

भाषा जफर

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में