महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान, कहा- ऑक्सीजन के लिए केंद्र सरकार के पैर भी छूने को तैयार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान, कहा- ऑक्सीजन के लिए केंद्र सरकार के पैर भी छूने को तैयार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान, कहा- ऑक्सीजन के लिए केंद्र सरकार के पैर भी छूने को तैयार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 22, 2021 2:43 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में वृद्धि औैर चिकित्सीय ऑक्सीजन की गंभीर कमी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर जीवनरक्षक गैस की आवश्यक आपूर्ति में मदद मिलती है तो राज्य सरकार केंद्र के पैर छूने को भी तैयार है।

Read More: कोरोना से मौत के बाद अपनों की लाश छोड़कर भाग जाते हैं लोग, लावारिस लाशों का फ्री में अंतिम संस्कार कर रही ये बेटी

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘राज्य सरकार लोगों की जान बचाने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। हम काफी विनम्रता से अनुरोध कर रहे हैं … यहां तक ​​कि ऑक्सीजन की आवश्यक मात्रा के लिए केंद्र के पैर छूने को भी तैयार हैं।’

Read More: कोरोनाकाल में जनता के लिए टोल फ्री न. 1075 जारी, प्रदेश के 9 जिलों में सीटी स्कैन शुरू, सहायता केंद्र में निशुल्क मिलेगा मेडिकल किट

टोपे ने कहा, ‘‘राज्यों के बीच ऑक्सीजन के वितरण का अधिकार केंद्र सरकार के हाथों में है। उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महाराष्ट्र को अधिक ऑक्सीजन मिले।’

Read More: कोरोना वैक्सीन की दर को लेकर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, “देश में वन नेशन-वन टैक्स.. तो वन नेशन-वन रेट क्यों नहीं” ?

उन्होंने कहा कि केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों को ‘हरित गलियारा’ उपलब्ध हो ताकि वे शीघ्र गंतव्य पर पहुंच सकें। उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्र से बार-बार यह अनुरोध कर रहा हूं।’

Read More: सेंधा नमक के साथ कच्चा प्याज खाने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस? जानिए वायरल ऑडियो की हकीकत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"