मतगणना के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी,तलाशे जा रहे अनुभवी कार्यकर्ता
मतगणना के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी,तलाशे जा रहे अनुभवी कार्यकर्ता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी जहां शांत बैठ गई है वहीं कांग्रेस पार्टी अपने पूरे जोश में है। अब कांग्रेस का अगला लक्ष्य मतगणना है जिसे लेकर कांग्रेस चुनाव में मतगणना के लिए कांग्रेस अनुभवी कार्यकर्ताओं की तालाश कर रही है। ज्ञात हो कि विधानसभा वार मतगणना के लिए पार्टी प्रतिनिधि बनाने का काम समाप्ती की ओर है।

और अब कांग्रेस ने संभागवार ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है जो पहली बार चुनाव में मतगणना सम्हालने जा रहे हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं को यह बताया जाएगा कि, मतगणना के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखना है। ईवीएम और वीवी पेड में समानता बनी रहे इसके लिए कैसे प्रयास करना है। कांग्रेस कम वोट से हारी जाने वाली सीटों के लिए विशेष प्लान भी तैयार किया है।

Facebook


