छग : कांग्रेस में बड़े फेरबदल, बीके हरिप्रसार और भक्त चरण दास की छुट्टी P.L पुनिया नए प्रभारी

छग : कांग्रेस में बड़े फेरबदल, बीके हरिप्रसार और भक्त चरण दास की छुट्टी P.L पुनिया नए प्रभारी

छग : कांग्रेस में बड़े फेरबदल, बीके हरिप्रसार और भक्त चरण दास की छुट्टी P.L पुनिया नए प्रभारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: July 12, 2017 5:08 pm IST

 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीके हरिप्रसाद और भक्त चरण दास की छुट्टी हो ही गई। उनके स्थान पर पूर्व IAS अधिकारी और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही झारखंड के पूर्व DGP और 2014 लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल हुए अरूण उरांव सहित मध्यप्रदेश के सिहावल विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर पटेल को प्रभारी सचिव बनाया गया है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने IBC24 को बताया कि 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी नेताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही बूथ स्तर पर ले जाने आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले छह महीने में कांग्रेस प्रदेश की जनता को ये अहसास भी कराएगी कि वो भाजपा की तुलना में बेहतर नीतियों वाली सरकार दे सकती है। पार्टी के नए प्रभारी से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव कल दिल्ली जाएंगे। दोनों नेताओं के मुलाकात के बाद पुनिया का छ्त्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। आपको बता दें कि बीके हरिप्रसाद पिछले आठ सालों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी थे। उनके प्रभारी रहते कांग्रेस ने झीरम घाटी में हुई घटना के बाद भी 2013 का विधानसभा चुनाव हारा। साथ ही 2014 लोकसभा चुनाव में वे 11 में पार्टी को महज एक ही सीट जिताने में कामयाब हो सके। 

 

 


लेखक के बारे में