एसएसपी को वॉट्सएप पर की शिकायत, पकड़ा गया एक करोड़ का धोखाधड़ी

एसएसपी को वॉट्सएप पर की शिकायत, पकड़ा गया एक करोड़ का धोखाधड़ी

एसएसपी को वॉट्सएप पर की शिकायत, पकड़ा गया एक करोड़ का धोखाधड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 29, 2018 10:39 am IST

रायपुर। राजधानी की पुलिस इन दिनों हाईटेक हो चुकी है। डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में एक वॉट्सअप भेजते ही SSP अमरेश मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज किया और तत्काल उसे गिरफ्तार भी किया। 

ये भी पढ़ें- तीन दिनों तक ट्रेन के टॉयलेट में सफर कर रही थी लाश, रेलवे अनजान और परिजन परेशान

ये पहला मौका है कि जब किसी अफसर ने इतनी जल्द कार्रवाई की है इस संबंध में SSP अमरेश मिश्रा का कहना है कि अगर किसी को किसी मामले में शिकायत हैं तो वे उन्हे ऑफिसियल नंबर पर वॉट्सअप कर सकते हैं। उनका कहना है कि इससे ऑफिस में अनावश्यक भीड़ भी कम होगी। बतादें, कि मोवा थाना क्षेत्र के अवनी विहार कालोनी के श्री डीएस कंसट्रक्शन में एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी।

ये भी पढ़ें- मप्र में संविलियन को मंजूरी से छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी खुश, यहां भी बढ़ेगा दबाव

कंपनी के पार्टनर धनंजय वर्मा के अनुसार उनके अकाउंटेंट चित्रकांत बघेल ने करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए SSP अमरेश मिश्रा को वॉट्सअप किया SSP ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में