छत्तीसगढ़ को मिला 36 करोड़ रुपये का परफार्मेंस बोनस

छत्तीसगढ़ को मिला 36 करोड़ रुपये का परफार्मेंस बोनस

छत्तीसगढ़ को मिला  36 करोड़ रुपये का परफार्मेंस बोनस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 28, 2018 8:29 am IST

रायपुर –छत्तीसगढ़ की उपलब्धि में एक और चार चाँद लग गया है। नेशनल एनुअल रूरल सेनेडेशन सर्वे के आधार पर  स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में बेहतर काम हुए हैं उसी को देखते हुए केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 36 करोड़ रुपये का परफार्मेंस बोनस दिया है। 

ये भी पढ़े – पहले युवक ने दिया बुजुर्ग को लिफ्ट फिर लुटे ढाई लाख

छत्तीसगढ़ की एक खास उपलब्धि  शौचमुक्त प्रदेश को ध्यान में रख कर ये राशि देने की घोषणा की गयी है।  ज्ञात हो की पिछले साल वर्ष 2017-18 के लिए स्वच्छता के क्षेत्र में नेशनल एनुअल रूरल सेनेडेशन द्वारा  पूरे देश में सर्वे किया गया था  जिसमें छत्तीसगढ़ ने टॉप स्टेट की सूची में अपनी जगह बनायी है। 

ये भी पढ़े – दवा खरीदी में अनियमितता के मामले में टीएस सिंहदेव ने लिखा सीएम को पत्र

आपको  बता दें की ये 36 करोड़ का  परफार्मेंस बोनस स्वच्छता की दिशा में काम करने वाले जगह पर ही खर्च किया जायेगा।  ये भी गौर करने वाली बात है कि प्रदेश के 23 जिले पूरी तरह से अब तक खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं और बाकि के पांच जिलों को खुले में शौच मुक्त क्षेत्र बनाने की कोशिश जारी है जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त हो जायेगा।केंद्र से 36 करोड़ का परफार्मेंस बोनस छत्तीसगढ़ सरकार को मिल चुका है।जिसे कम्युनिटी टॉयलेट बनाने, स्कूल व आंगनबड़ी केंद्र में शौचालय की मरम्मत करने पर खर्च किया जायेगा। 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में