12 सेकेण्ड के भीतर धराशायी हुआ मकान,देखें वीडियो

12 सेकेण्ड के भीतर धराशायी हुआ मकान,देखें वीडियो

12 सेकेण्ड के भीतर धराशायी हुआ मकान,देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 29, 2018 12:33 pm IST

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो मंजिला पक्के मकान के गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर अंदाज़ लगाया जा सकता है कि महज 12 सेकेण्ड में एक पक्का मकान कैसे भरभराकर कर गिर गया। 

 

जो वीडियो सामने आया है वह जिले के लवकुशनगर कस्बा का  है जंहा पर तेज बारिश के बाद एक दो मंजिला पक्का मकान देखते ही देखते जमीदोज हो गया गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है 12 सेकेण्ड के भीतर धराशायी हुए इस मकान का लाइव वीडियो मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल  में बनाया है। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था  जो तेज बारिश के चलते मलवे में तब्दील हो गया। 

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में