छत्तीसगढ़ के किसानों को एक और सौगात, सीएम ने की घोषणा- माफ होगा 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स

छत्तीसगढ़ के किसानों को एक और सौगात, सीएम ने की घोषणा- माफ होगा 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स

छत्तीसगढ़ के किसानों को एक और सौगात, सीएम ने की घोषणा- माफ होगा 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 26, 2019 8:15 am IST

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने और कर्ज माफी के बाद अब किसानों को 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स माफ किया जाएगा। इससे 15 लाख किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने झंडारोहण करने के बाद लोहण्डीगुड़ा के किसानों को किसान किताब भी बांटी।

उन्होंने कहा कि सरगुजा और बस्तर संभाग की तरह कोरबा जिले में जिला कैडर में भर्ती होगी। ऑनलाइन सामाग्री खरीदने के लिए छह महीने में पोर्टल बना लिया जाएगा। सीनियर सिटीजनों के लिए पैलेटिव केयर यूनिट बनाए जाने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारी-कर्मचारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय पर काम करने के निर्देश दिए। भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ की चार पहचान नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी। हमारी पूरी कोशिश है कि हम इस ओर आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें : सम्मानित ना किए जाने से ख़फा मीसाबंदी नहीं पहुंचे गणतंत्र दिवस के शासकीय कार्यक्रम में 

उन्होंने राज्य में उपलब्ध संसाधनों के वैल्यू एडिशन की नीति अपनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रबी फसल के लिए पानी देने बंद पड़ी सिंचाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग अब कृषि विकास किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के नाम से जाना जाएगा।


लेखक के बारे में