किस्टारम इलाके में 2सौ नक्सलियों का जमावड़ा, दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम
किस्टारम इलाके में 2सौ नक्सलियों का जमावड़ा, दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम
सुकमा। पुलिस पार्टी और दूरदर्शन की टीम पर दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद अब सुकमा के किस्टारम इलाके में 2 सौ नक्सलियों का जमावड़ा होने की खबर है। वहीं किस्टाराम और भेज्जी के बीच कमांडर हिड़मा के मौजूदगी की भी सूचना है।
बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। एसपी अभिषेक मीना ने सभी जवानों को अलर्ट किया है। पुलिस जवानों को सतर्कता के साथ सर्चिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि भेज्जी के एलाड़मड़गु गांव में बना पुलिस का नया कैम्प नक्सल निशाने पर है।
यह भी पढ़ें : मुठभेड़ के दौरान गड्ढे में 45 मिनट पड़े रहे दूरदर्शन संवाददाता,फटते रहे ग्रेनेड्स,पढ़िए आंखों देखी
गौरतलब है कि मंगलवार को नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, उस समय दूरदर्शन की टीम भी उनके साथ ही थी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए और दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई। नक्सलियों ने बस्तर में ग्रामीणों को चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं और पर्चे भी फेंके हैं। बस्तर की विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


