Chhattisgarh Transfer List: कल जारी ट्रांसफर आदेश में संशोधन, इन अधिकारियों को फिर मिली दूसरी जगह पदस्थापना, देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Transfer List: कल जारी ट्रांसफर आदेश में संशोधन, इन अधिकारियों को फिर मिली दूसरी जगह पदस्थापना, देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Transfer List: Image source- IBC 24 customise

Modified Date: January 18, 2025 / 02:53 pm IST
Published Date: January 18, 2025 2:40 pm IST

रायपुर: Chhattisgarh Transfer List छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पहले जारी तबादले लिस्ट में 60 अफसरों का नाम शामिल है। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी है। इस संशोधित आदेश में 6 अफसरों का तबादला आदेश बदला है।

Read More: Statement of Minister OP Chaudhary: ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है उनकी स्थिति’.. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Chhattisgarh Transfer List आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शशिकांत कुर्रे को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. दिप्ती वर्मा को बेमेतरा जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया है। संजय कुमार मरकाम को सूरजपुर के डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शशिकांत कुर्रे को कोरबा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शशिकुमार चौधरी को जांजगीर चांपा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया है। जबकि गिरीश कुमार रामटेके को प्रबंधक, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर से सचिव, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थापना दी गई है। जबकि घासीराम मरकाम को गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से नहीं हटाया गया है। वहीं इंदिरा देवहारी को धमतरी जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

देखिये ट्रांसफर का संशोधित आदेश

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।