IBC24 के कार्यक्रम #ThankYouCm में बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शपथ लेते ही पहला काम किया किसानों की कर्जमाफी, ये है हमारी प्रतिबद्धता

IBC24 के कार्यक्रम #ThankYouCm में बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शपथ लेते ही पहला काम किया किसानों की कर्जमाफी, ये है हमारी प्रतिबद्धता

IBC24 के कार्यक्रम #ThankYouCm में बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शपथ लेते ही पहला काम किया किसानों की कर्जमाफी, ये है हमारी प्रतिबद्धता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 20, 2020 9:49 am IST

रायपुर। IBC24 के खास कार्यक्रम #ThankYouCm में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दो साल पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तीन चौथाई बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास था कि हम स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे लेकिन बीते दो साल पहले प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास और बड़े बहुमत से हमारी पार्टी को जिताया हमने उसे उतनी बड़ी जिम्मेदारी मानी । सीएम ने कहा कि हमने शपथ लेने के बाद किसानों की कर्जमाफी का पहला काम किया।

ये भी पढ़ेंःIBC24 के खास कार्यक्रम #ThankYouCM में बोले मंत्री शिव डहरिया! ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना के तहत शहरी क्षेत्र में लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

उन्होंने कहा कि हमारे पास स्पष्ट विजन था हमे मालूम था कि हमे क्या करना है, उन्होंने कहा कि हमने सभी का सहयोग लिया। सीएम ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद लोग बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं लेकिन हम अपने नेताओं को एयरपोर्ट छोडने के बाद सीधा मंत्रालय गए और पहला काम किसानों का ऋण माफी कार्य किया, उन्होंने कहा कि दूसरा काम 25 सौ रुपए में धान खरीदी का काम किया, ये हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ेंः#THANKYOUCM कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने बताया…

सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित IBC24 के खास कार्यक्रम #ThankYouCm में मैनेजिंग एडिटर शिरीष चंद्र मिश्रा और एक्जीक्यूटिव एडिटर अंशुमन शर्मा के साथ बातचीत में उन्होंने यह बात कही।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com