स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अवार्ड का आयोजन 6 मार्च को, पिछली बार दस पायदान खिसकी थी रायपुर की रैंकिंग

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अवार्ड का आयोजन 6 मार्च को, पिछली बार दस पायदान खिसकी थी रायपुर की रैंकिंग

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अवार्ड का आयोजन 6 मार्च को, पिछली बार दस पायदान खिसकी थी रायपुर की रैंकिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 2, 2019 2:13 pm IST

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 मार्च को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगे। इस अवार्ड फंक्शन के लिए रायपुर नगर निगम समेत राज्य के आठ नगरीय निकायों को केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रण भेजा है।

आयोजन के लिए आमंत्रण मिलने के कारण रायपुर को अवार्ड मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महापौर प्रमोद दुबे और आयुक्त शिव अनंत तायल ने इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सभी राजधानीवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : ED के सामने पेश हुई पूर्व सीईओ चंदा कोचर, भ्रष्टाचार का आरोप 

बता दें कि पिछले सर्वेक्षण में रायपुर की रैंकिंग 139वें पायदान से खिसक कर 149वें रैंक पहुंच गई थी, जिसके बाद नगर निगम को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।


लेखक के बारे में