CM भूपेश का संबोधन: एक नवंबर को मिलेगी ‘न्याय योजना’ की तीसरी किस्त की राशि, गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन लगाएं किसान

CM भूपेश का संबोधन: एक नवंबर को मिलेगी 'न्याय योजना' की तीसरी किस्त की राशि, गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन लगाएं किसान

CM भूपेश का संबोधन: एक नवंबर को मिलेगी ‘न्याय योजना’ की तीसरी किस्त की राशि, गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन लगाएं किसान
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 10, 2020 10:11 am IST

रायपुर। कांग्रेस की वर्चुअल किसान किसान सम्मेलन में cm भूपेश बघेल ने आज घोषणा की है कि न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि दिवाली से पहले 1 नवंबर को दी जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार गर्मी में धान की जगह दलहन-तिलहन लगाएं दलहन-तिलहन का रेट इस समय अधिक होगा, नए कानून की वजह से व्यापारी धान की खरीदी नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें:कोरोना वायरस: संक्रमण के 73,272 नए मामले आए सामने, 926 और लोगों की मौत

किसान सम्मेलन में cm भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मैं पूरे किसानों की ओर से PM मोदी से मांग करता हूं कि एक देश-एक बाज़ार के साथ एक दर की भी घोषणा करें, PM मोदी घोषणा करें कि MSP से नीचे फसल नहीं बिकेगी, मै विश्वास दिलाता हूं कि देश में एक भी किसान आंदोलन नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें: रक्षा संस्थानों की 12 अक्टूबर से घोषित बेमियादी हड़ताल स्थगित, सुलझा…

अपने संबोधन में सीएम ने BJP के पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर कहा कि उन्हे सवाल करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्होने किसानों से किए किसी वादे को पूरा नहीं किया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com