CM भूपेश का बड़ा संदेश, ‘सबसे बड़ा वैश्विक स्वास्थ्य संकट आया है…हमें “पॉजिटिव” शब्द निगेटिव लग रहा…एक-दूसरे की स्वास्थ्य रक्षा की शपथ लें’

CM भूपेश का बड़ा संदेश, 'सबसे बड़ा वैश्विक स्वास्थ्य संकट आया है...हमें "पॉजिटिव" शब्द निगेटिव लग रहा...एक-दूसरे की स्वास्थ्य रक्षा की शपथ लें'

CM भूपेश का बड़ा संदेश, ‘सबसे बड़ा वैश्विक स्वास्थ्य संकट आया है…हमें “पॉजिटिव” शब्द निगेटिव लग रहा…एक-दूसरे की स्वास्थ्य रक्षा की शपथ लें’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 7, 2021 8:11 am IST

रायपुर। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है, इस अवसर पर CM भूपेश बघेल ने ट्वीटर के माध्यम से एक बड़ा संदेश दिया है, उन्होंने लिखा कि ‘सबसे बड़ा वैश्विक स्वास्थ्य संकट आया है, जब हमें “पॉजिटिव” शब्द निगेटिव लग रहा है, जब हमें बाहर निकलना डरा रहा है, जब हमें रफ्तार परेशान कर रही है, जब हमें ठहरना सुकून दे रहा है, एक-दूसरे की स्वास्थ्य रक्षा की शपथ लें।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल समाज प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के प्रति…

वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पांचों संभाग मुख्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े सामाजिक प्रतिनिधियों को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए उनसे सुझाव मांगे। उन्होंने कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 जांच के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही संक्रमण से बचने मास्क के उपयोग, शारीरिक दूरी बरतने और हाथों की अच्छी साफ-सफाई के बारे में जागरूक करने कहा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लगाया जाएगा टोटल लॉकडाउन? सवाल पर मंत…

सीएम बघेल ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए सभी समाज प्रमुखों और सामाजिक संगठनों को सरकार की खुलकर मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिस तरह से समाज के सभी तबकों के सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में कामयाबी मिली थी, उसी तरह के सक्रिय सहयोग की अभी जरूरत है। उन्होंने अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और लॉक-डाउन वाले इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आर्थिक और भौतिक सहयोग प्रदान करने की भी अपील की।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com