घटिया निर्माण कार्य पर भड़के कलेक्टर

घटिया निर्माण कार्य पर भड़के कलेक्टर

घटिया निर्माण कार्य  पर भड़के कलेक्टर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 23, 2018 5:33 am IST

गरियाबंद। जिले के कलेक्टर श्याम धावडे तथा जिला पंचायत सीईओ विनीत नंदनवार ने शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल का अचानक  निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने देखा की घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसके चलते  अस्पताल परिसर में लगाई जा रही पेवर ब्लॉक की फर्श धसक गई। कलेक्टर ने इस पर खासी नाराजगी दिखाई। 

ये भी पढ़े –स्कूल से नदारद रहने वाले 14 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, बीईओ की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन ने बताया कि जिस एजेंसी से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है उससे पहले भी इस परिसर में निर्माण कार्य करवाया गया था और  पहले भी निर्माण ठीक नहीं होने की मौखिक शिकायत की गई है मगर ध्यान नहीं दिया गया। 

ये पढ़े –पुलिस आंदोलन छेड़ने वाला बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार, आंदोलनकारियों को नोटिस जारी

इस दौरान  कलेक्टर श्याम धावडे ने ब्लड बैंक को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ब्लड बैंक के भवन के निरीक्षण के दौरान दिए जिला पंचायत सीईओ विनीत नंदनवार कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के उपस्थिति में जिला अस्पताल के लिए बन रहे प्रसूति गृह वृद्ध वार्ड सीसी सड़क का निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया जिसमें कार्य में गुणवत्ता बनाए रखना तथा सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश निर्माण कराने वाले विभागों को कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ ने दिए इसके बाद अस्पताल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखने के बाद मरीजों से इस संबंध में पूछा वही बच्चा वार्ड पोषण पुनर्वास केंद्र उपचार कक्ष का किया निरीक्षण इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ ने अस्पताल प्रशासन तथा मौजूद निर्माण कराने वाले विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में