शह मात The Big Debate: EC पर तकरार। प्रदर्शन, पॉलिटिक्स..प्रहार! बारिश के बीच कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, क्या तगड़े विरोध से बढ़ रहा भाजपा पर प्रेशर?
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच, कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर, CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा।
Congress Protest Against Gyanesh Kumar/Image Credit: IBC24
- राहुल गांधी की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद देशभर में कांग्रेस ने EC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा।
- दूसरी तरफ बीजेपी ने आरोपों को खारिज कर कांग्रेस को आईना दिखाया।
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद देशभर में कांग्रेस ने EC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच, कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर, CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। कांग्रेसी रायपुर में EC का दफ्तर घेरने निकले जिन्हें पुलिस ने बीच में रोक दिया। कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी ने चुनाव आयुक्त की मदद से जनता के वोट का अधिकार छीना, वोट चोरी की। दूसरी तरफ बीजेपी ने आरोपों को खारिज कर कांग्रेस को आईना दिखाया। राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में जीतती है,वहां उन्हें कोई गड़बड़ी नजर नहीं आती। राहुल गांधी स्वीकार नहीं कर पाते कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: साफ है पहले राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अब सीधे-सीधे CEC ज्ञानेश कुमार तो देशद्रोही बताकर उनका पुतला फूंका, उनके इस्तीफे की मांग पर पूरे देश में प्रदर्शन किया। सवाल वही है क्या वाकई देश-प्रदेश में कोई वोट चोरी हुई है या फिर अपने नेता को खुश करने कि विरोध किया जा रहा है। सवाल ये भी है कि इस दरम्यान कांग्रेस जहां-जहां जीती क्या वहां भी वोट चोरी हुआ?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Heavy Rain CM Advisory: छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़ रहे हालात!.. CM साय ने जारी किया कलेक्टरों को निर्देश, स्कूलों को भी बंद रखने का ऐलान
- Bilaspur High Court Today Order: कोरबा के इस परिवार को मिलेगा 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा.. बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश, इतने फीसदी ब्याज भी
- Premanand Maharaj Disciple Death News: प्रेमानंद महाराज के इस करीबी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला

Facebook


