कलेक्टर ने किया 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त
कलेक्टर ने किया 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर नकेल कसना शुरू कर दी है कल रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हेड को बर्खास्त क्र दिया गया था आज राजनांदगांव में कलेक्टर के आदेश पर 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर भीम सिंह का कहना है कि हड़ताल में रहने से भोजन के अधिकार का उल्लंघन होने के चलते 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़े – हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को बर्खास्तगी का आदेश जारी
बर्खास्त कार्यकर्ताओं में अंबागढ़ चौकी की 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजनांदगांव ग्रामीण की 10, राजनांदगांव शहरी की 9, खैरागढ़ की 16, डोंगरगांव की 12, छुरिया की 8, छुईखदान की 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है।
web team IBC24

Facebook


