ट्रक और स्कॉर्पियो भिड़े, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर

ट्रक और स्कॉर्पियो भिड़े, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर

ट्रक और स्कॉर्पियो भिड़े, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 30, 2018 4:22 pm IST

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर ये हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही  हो गई।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 6 लोग सवार थे। ये सभी सैलाना जिला रतलाम के रहने वाले थे और  सैलाना से शिर्डी जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे 3 पर बरूफाटक के पास स्कॉर्पियो एक ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में 2 लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि 4 घायलो को ठीकरी के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां बाकी 3 लोगों की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : भगत सिंह को आतंकी बताने वाले जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सस्पेंड, जांच के लिए विवि ने बनाई कमेटी 

मृतकों की पहचान सुदीप राय माथुर व प्रकाश पारीक, प्रकाश सिसोदिया, हरिदास बैरागी व संतोष के रूप में शिनाख्त हुई है। वहीं स्कॉर्पियो ड्रायवर दिनेश परमार गंभीर रुप से घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। घटना की सूचना के बाद ठीकरी पुलिस मौके पर पंहुच गई है।


लेखक के बारे में