धर्म विशेष पर टिप्पणी युवक को पड़ गई भारी, नाराज लोगों ने दर्ज कराई एफआईआर, आरोपी की तलाश जारी

धर्म विशेष पर टिप्पणी युवक को पड़ गई भारी, नाराज लोगों ने दर्ज कराई एफआईआर, आरोपी की तलाश जारी

धर्म विशेष पर टिप्पणी युवक को पड़ गई भारी, नाराज लोगों ने दर्ज कराई एफआईआर, आरोपी की तलाश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 7, 2020 7:06 am IST

सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र इलाके में एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी करना और उसे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी युवक के खिलाफ सीतापुर पुलिस थाने में उस धर्म विशेष के लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की माँग की। वहीं मामलें में FIR दर्ज कर सीतापुर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में फिर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 22 नए कंटेनमेंट एरिया भी घोषित

आपको बता दें कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीसाँड़ निवासी एक 25 वर्षीय युवक अमित तिर्की द्वारा एक धर्म विशेष को लेकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ते हुए सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके साथ ही उसने एक वीडियो वायरल भी सोशल मीडिया में डालकर वायरल किया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना से फिर हुई 3 लोगों की मौत, जिले मे…

 जिसके बाद उस धर्म विशेष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होने आरोपी युवक अमित तिर्की के विरुद्ध सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, वहीं लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक अमित तिर्की के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए धारा 295-A,153-A,505(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया और आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए पतासाजी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: पुलिस कर्मियों पर हमले से नाराज हुए सीएम शिवराज, बो…

फिलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में रखा है और मामले की जाँच कर रही है सीतापुर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अमित तिर्की को जल्द हिरासत में लेकर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जाएगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com