रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 9, 2018 12:20 pm IST

रायपुरएयरलाइंस की तरफ से सही जानकारी नहीं मिलने से रायपुर एयरपोर्ट पर आए दिन यात्रियों का हंगामा हो रहा है। शुक्रवार को एक फिर यहीं हुआ। इंडिगो की रायपुर के कोलकाता जाने वाली फ्लाईट रनवे पर जाने के बाद वापस लौट आई, इसके पिछे कारण विमान में आई तकनीकी खराबी बताई गई। जिसके बाद आनन फानन में दिल्ली जाने वाली फ्लाईट को कोलकाता रवाना कर दिया गया लेकिन दिल्ली जाने वाली फ्लाईट की जानकारी नहीं मिलने पर उसके यात्रियों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। पहले 12 बजे, फिर एक बजे और आखिर में दो बजे दूसरी फ्लाईट आने की सूचना यात्रियों को दी गई। जिसके बाद दिल्ली के यात्री शांत हुए।

देखें वीडियो –

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में