Telangana Lady MPDO Bribery Case: बेटे के साथ मिलकर महिला MPDO ले रही थी इतने लाख की रिश्वत.. ACB ने दबोचा, गाँव के लोगों पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
Telangana Lady MPDO Bribery Case: तेलंगाना में महिला MPDO, बेटे और MPO रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ट्रैप कर कार्रवाई की।
Telangana Lady MPDO Bribery Case || News Meter file
- एसीबी ने रिश्वत लेते महिला MPDO को रंगे हाथ पकड़ा।
- बेटे और MPO सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
- एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, जांच जारी।
महबूबाबाद: तेलंगाना राज्य में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार दफ्तरों में काम के एवज में अफसर लगातार लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। (Telangana Lady MPDO Bribery Case) कई मामलों में आरोपी अफसर गिरफ्तार भी हो रहे हैं जबकि कई सिर्फ शिकायतों तक ही सीमित है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
ताजा मामला महबूबाबाद के नरसिम्हुलपेट का हैं। यहां की महिला एमपीडीओ पेनुगोंडा राधिका अपने बेटे के जरिये एक लाख रूपये का रिश्वत ले रही थी। हालाँकि पीड़ित ने इसकी शिकायत पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरों से कर दी थी। एसीबी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ट्रैप तैयार किया और फिर उसे रिश्वत लेने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस घूसखोरी में शामिल पेनुगोंडा राधिका, एमपीओ के यकैय्या और राधिका के बेटे-ड्राइवर सी नागार्जुन को एमपीडीओ कार्यालय के अंदर 45,000 रुपये लेते हुए अरेस्ट कर लिया गया है।
गांव के लोगों ने फोड़े पटाखे, मनाया जश्न
बताया गया कि दोनों ने पहले शिकायतकर्ता से 55,000 लिए थे, जिससे कुल रिश्वत की रकम 1 लाख हो गई। नरसिम्हुलपेट में स्थानीय लोगों ने एमपीडीओ राधिका के एसीबी के जाल में फंसने की खबर फैलने के बाद जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। (Telangana Lady MPDO Bribery Case) तीनों को गिरफ्तार कर वारंगल के विशेष न्यायाधीश (एसपीई एवं एसीबी मामले) के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक़ जांच जारी है।
मीनाक्षी के खिलाफ शिकायत वापस
हैदराबाद कोर्ट ने कांग्रेस लीडर मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कंप्लेंट वापस की, जिसके कारण उनकी राज्यसभा कैंडिडेचर रिजेक्ट हो गई थी। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नामपल्ली के IV एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने ज्यूरिस्डिक्शन के आधार पर कंप्लेंट वापस की, क्योंकि कंप्लेंट में जिन लोगों पर आरोप लगाया गया, वे पहले के या अभी के पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव हैं।
बता दें, मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन रिटर्निंग ऑफिसर ने इस आधार पर रिजेक्ट कर दिया था कि इस कंप्लेंट का खुलासा उनके एफिडेविट में नहीं किया गया। (Telangana Lady MPDO Bribery Case) सुप्रीम कोर्ट ने आज रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चैलेंज करने वाली उनकी पिटीशन खारिज की और कहा कि सही उपाय इलेक्शन पिटीशन फाइल करना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
यह कंप्लेंट एक महिला ने फाइल की, जिसमें कुंभम शिव कुमार रेड्डी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया गया। नटराजन पर आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना के AICC इंचार्ज के तौर पर सेक्सुअल असॉल्ट की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook


