आज सहारनपुर में किसानों को महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, कहा- ‘उनके दिल की बात सुनने, समझने…’

आज सहारनपुर में किसानों को महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, कहा- 'उनके दिल की बात सुनने, समझने...'

आज सहारनपुर में किसानों को महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, कहा- ‘उनके दिल की बात सुनने, समझने…’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 10, 2021 6:25 am IST

सहारनपुर, 10 फरवरी ( भाषा) कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को जिले के चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करेगी।

Read More News: डिजिटल सिग्नेचर और नामांतरण के लिए पैसा मांगना डगनिया और भांटागांव पटवारी को पड़ गया भारी, हुए निलंबित

महापंचायत में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी वाद्रा सहारनपुर जिले की सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन करेंगी।

कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा सुन्दरपुर बिहारीगढ़ से जसमोर होते हुए सबसे पहले मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन करेंगी और वहां से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित खानकाह रहीमी मदरसा के पूर्व मुतवल्ली स्वर्गीय अब्दूल कय्यूम के परिजनो से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रियंका गांधी चिलकाना स्थित जे जे इण्टर कालेज में आयोजित किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी।

Read More News: शौक बड़ी चीज है! पान ठेला चलाने वाले धरमू ने पोटली में जमा कर रखे हैं गुजरे जमाने के कीमती सिक्के

अख्तर ने बताया कि महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी सहारनपुर के बेहट रोड जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत काजी रशीद मसूद के परिजनो से मिलकर शोक सवेंदना व्यक्त करेंगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव मसूद के परिजनों से मिलने के बाद शारदानगर स्थित शहीद निशांत शर्मा के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।

अख्तर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा के सहारनपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में विशेष उत्साह है।

Read More: मंथन-2021 में बनेगा स्वास्थ्य सेवाओं में आत्म-निर्भर का रोडमैप, सीएम शिवराज के नेतृत्व में होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रियंका गांधी वाद्रा की जनसभा सहारनपुर के गांधी पार्क में होनी थी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को ‘भाषा’ को बताया था कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के ‘जय जवान जय किसान’ अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।

कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है।

Read More: IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है।

ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

Read More: दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, मां, बेटा और भतीजे की मौत


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.