कांग्रेस विधायक ने दी कलेक्टर को धमकी,कहा-चार दिन और यहां की रोटी खा ले,फिर बोरिया बिस्तर समेटना पड़ेगा
कांग्रेस विधायक ने दी कलेक्टर को धमकी,कहा-चार दिन और यहां की रोटी खा ले,फिर बोरिया बिस्तर समेटना पड़ेगा
अलीराजपुर। अलीराजपुर के जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का विवादित बयान सामने आया है। कट्ठीवाड़ा विकासखंड पहुंची विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कलेक्टर पर धमकी भरे लहेजे में कहा कि कलेक्टर चार दिन और अलीराजपुर की रोटी खा लें, उसके बाद उन्हें यहां से बोरिया बिस्तर समेटना पड़ेगा।
देखें वीडियो-
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/h1qNENgTQZg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
पढ़ें- आईएएस अफसरों के थोक में तबादले, देखिए सूची
इतना ही नहीं कलावती भूरिया ने कलेक्टर की तुलना हाथी से करते हुए कहा कि कलेक्टर ने मुझे बहुत परेशान किया है, इसलिए पहले हाथी को भगाउंगी फिर मच्छरों को देखूंगी। आपको बता दें कि कलावती भूरिया कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी है, और पहली बार विधायक के रूप में चुनी गई है।
पढ़ें- कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहला प्रशासनिक फेरबदल, आईपीएस अफसर इध…
गौरतलब है की लम्बे समय से सत्ता का वनवास भोग रहे कांग्रेस के नेता अब सत्ता में वापसी के बाद प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं और उसी का नतीजा है कि इस तरह के बयान सार्वजनिक मंच से सामने आ रहे है। साथ ही आपको बता दें कि गुरूवार देर रात हुए आईएएस अधिकारियो के तबादलों में अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा का नाम भी शामिल था, उन्हें स्थानांतरित कर सीहोर कलेक्टर बनाया गया है, उनके स्थान पर 2008 बैच के आईएएस अधिकारी शमीम उद्दीन को जिले की कमान सौपी गई है।

Facebook


