अमित शाह का रायपुर दौरा, सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज करेगी विरोध प्रदर्शन
अमित शाह का रायपुर दौरा, सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज करेगी विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं वहीं कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है । आज को कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन होगा, जिसके तहत 12 बजे कांग्रेस भवन मैदान में सभा होगी,इसके बाद कांग्रेस के नेता राज्य सरकार से जुड़े 8 सवालों को लेकर जनता के बीच जाएंगे । सभा के बाद कांग्रेसी किस रूप में प्रदर्शन करेंगे इसका खुलासा पार्टी ने नहीं किया है । वहीं कांग्रेस ने 10 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने का भी फैसला किया है ।

Facebook


