समुदाय और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से यहां थमा कोरोना संक्रमण, केन्द्रीय टीम ने भी सराहा

समुदाय और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से यहां थमा कोरोना संक्रमण, केन्द्रीय टीम ने भी सराहा

समुदाय और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से यहां थमा कोरोना संक्रमण, केन्द्रीय टीम ने भी सराहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: April 14, 2021 2:37 pm IST

रायपुर । किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना यदि सामुदायिक रूप से किया जाए तो उसके परिणाम हमेशा सकारात्मक रहते हैं। महासमुंद जिले के ग्रामीणों ने इसे साबित कर दिया। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड केे दो गांव कुटेला और तोरेसिंहा में ग्रामीणों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर वहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया। इसके बाद इन गांवों की पंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों की मदद से संक्रमितों को चिकित्सा सुविधा सहित राशन सामग्री, दूध, सब्जी आदि पहुंचाई। ग्रामीणों की मदद से कंटेनमेंट जोन में सुविधाएं उपलब्ध कराने और संक्रमण रोकने के प्रयासों की, यहां 12 अप्रैल को निरीक्षण करने आई केन्द्रीय टीम ने भी सराहना की।

ये भी पढ़ें: कोरिया जिले में आपस में लड़ रहे भाजपाई, अब युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शिक्षकों द्वारा तत्काल की गई जिसके कारण संक्रमण फैलने की संभावना कम हुई। दोनों ग्राम पंचायत में स्वेच्छा से लाॅकडाउन किया गया और बेरीकेड लगाकर पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज कराया गया। ग्राम पंचायत द्वारा संक्रमित क्षेत्र में वन वे मार्ग बनाया गया जिसे केवल आवश्यक सामग्राी पहुंचाने के लिए उपयोग किया गया। 

ये भी पढ़ें: सीएम ने कोरोना वॉलिंटियर को बताया ‘वानर सेना’, इधर …

संक्रमित व्यक्तियों की 24 घंटे देखभाल और निगरानी के लिए शिक्षक, पुलिसबल, सरपंच, सचिव, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ड्यूटी लगाई गई । इसके अलावा संक्रमित के मकान में अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, सरपंच, सचिव का मोबाइल नंबर चस्पा किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या से तत्काल अवगत कराया जा सके। कंटोल रूम सरायपाली द्वारा संक्रमित व्यक्तियों के मोबाइल में संपर्क कर आवश्यक जानकारी भी ली जा रही है। इन सब प्रयासों से यहां संक्रमण रुका, जिसकी केन्द्रीय टीम ने भी सराहना की।

ये भी पढ़ें: इन तीन राज्यों ने टाली 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com