प्रदेश में नए रैपिड किट से शुरू हुई कोरोना की जांच, नेता प्रतिपक्ष-विधायक समेत महापौर ने कराई जांच, सभी की आई रिपोर्ट

प्रदेश में नए रैपिड किट से शुरू हुई कोरोना की जांच, नेता प्रतिपक्ष-विधायक समेत महापौर ने कराई जांच, सभी की आई रिपोर्ट

प्रदेश में नए रैपिड किट से शुरू हुई कोरोना की जांच, नेता प्रतिपक्ष-विधायक समेत महापौर ने कराई जांच, सभी की आई रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 28, 2020 11:59 am IST

बिलासपुर। चीनी रैपिड टेस्टिंग किट से कोरोना की जांच को लेकर खड़े हो रहे सवालों के बीच बिलासपुर में नए कोरियन टेस्टिंग किट से जांच शुरू हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने नए किट से कोरोना का टेस्ट शुरू कर दिया है। इससे जांच रिपोर्ट भी तत्काल प्राप्त हो रही है। पहले चरण में रैपिड किट से सभी जनप्रतिनिधियों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:राहत की खबर: जबलपुर में 4 और मरीज हुए ठीक, 9 साल का एक बच्चा भी शामिल

इन जनप्रतिनिधियों में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, शहर विधायक शैलेष पांडेय, मेयर रामशरण यादव सहित अन्य विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है। इनके रिपोर्ट भी तत्काल प्राप्त हो गए हैं, सभी कोरोना नेगेटिव हैं।

ये भी पढ़ें: 3 मई तक बंद रहेंगे शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

दरअसल, केंद्र से आये चीनी किट को लेकर सन्देह है, आईसीएमआर ने इससे जांच पर रोक लगाया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने नए किट की व्यवस्था की है, जो साउथ कोरिया की कम्पनी का है और आईसीएमआर से एप्रूव्ड है। अब इससे जिले में रैपिड टेस्टिंग शुरू कर दी गयी है। नेता प्रतिपक्ष, विधायक, मेयर, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहले चरण में इससे अपना जांच कराते हुए नए टेस्टिंग किट पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: वर्दी पहनकर SI कर रहा था शराब तस्करी, 50 लीटर देसी शराब के साथ 4 गि…

विधायक ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों के जांच के बाद अब डॉक्टर्स, स्टॉफ, पुलिस सहित अन्य लोगों के भी रैंडम जांच टेस्टिंग किट से जांच किये जाएंगे। जितनी ज्यादा जांच होगी, शहर की सुरक्षा को लेकर उतने ही आश्वस्त होंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com