इंदौर में फिर बढ़ा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 9 मरीज नए मिले, 2 मरीजों की हुई मौत
इंदौर में फिर बढ़ा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 9 मरीज नए मिले, 2 मरीजों की हुई मौत
इंदौर। मध्यप्रदेश के हॉटस्पाट बने इंदौर शहर में फिर से 9 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब इंदौर में मृतक मरीजों का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। इसके साथ ही इंदौर में मरीज़ों का आंकड़ा 890 तक पहुंच गया है। CMHO डॉ.प्रवीण जड़िया ने इस खबर की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें:कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रायवेट हॉस्पिटल का अधिग्रहण, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बता दें कि इंदौर में आज ही एक टीआई की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी जूनी इंदौर थाना प्रभारी थे, कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद अरविंदो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: फेक आईडी से युवक कर रहा था भड़काऊ पोस्ट, रायपुर पुलिस ने किया बेनका…

Facebook


