कोरोना समीक्षा बैठक खत्म, लॉकडाउन लगाने पर निर्णय नहीं, आंगनबाड़ी खोलने का फैसला जिला कलेक्टर पर छोड़ा गया
कोरोना समीक्षा बैठक खत्म, लॉकडाउन लगाने पर निर्णय नहीं, आंगनबाड़ी खोलने का फैसला जिला कलेक्टर पर छोड़ा गया
रायपुर। कोरोना संक्रमण एवं उसकी रोकथाम को लेकर हो रही समीक्षा बैठक खत्म हो गई है, बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। समीक्षा बैठक में फिलहाल लॉकडाउन लगाने पर निर्णय नहीं लिया गया है। आंगनबाड़ी खोलने का फैसला कलेक्टर पर छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें:सीएम बघेल 7 सितंबर को शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ
आज हुए फैसलों के मुताबिक अब प्रदेश के अस्पतालों में बेड की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर दिन में दो बार मरीजों का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। कोरोना और अन्य बीमारी से मौतों की जानकारी अलग—अलग देने का फैसला भी बैठक में लिया गया है।
ये भी पढ़ें:मस्जिद में एसी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई
इसके अलावा कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों को भी मुफ्त दवाईयां दी जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी खोले जाने पर भी चर्चा हुई। जिसमें 7 सितंबर से खुलने जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जिलों के कलेक्टर अंतिम निर्णय लेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने की बाध्यता नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें:रिया चक्रवर्ती NCB दफ्तर रवाना, पूछताछ के लिए जारी किया गया था नोटिस
बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर, कमिश्नर, चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर चर्चा की है,और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने की बात कही है।

Facebook


