वाटर एटीएम की आड़ में चल रहा भ्रष्ट्राचार का खेल,अधिकारी कतरा रहे जवाब देने में
वाटर एटीएम की आड़ में चल रहा भ्रष्ट्राचार का खेल,अधिकारी कतरा रहे जवाब देने में
पत्थलगांव। पत्थलगांव नगर पंचायत के अधिकारी और पदाधिकारी शासन के लाखों रुपयों को वाटर एटीएम निर्माण के नाम पर पानी की तरह बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन नगर वासियों और यात्रियों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। दरअसल नगर पंचायत ने बस स्टैंड के पास 2 साल पहले यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर वाटर एटीएम का निर्माण किया था जहाँ 1 रुपये में यात्रियों को 1 लीटर साफ पानी दिया जाना था. लेकिन वाटर एटीएम को यात्रियों के लिए शुरु करने से पहले ही तोड़ दिया गया। और उसे स्थानीय रेस्ट हाउस के सामने बना दिया गया, और उसे भी बने आज तकरीबन 1 वर्ष होने को है लेकिन उसे भी शुरु नहीं किया जा सका है।
ये भी पढ़ें –नान घोटाले में एसीबी की अदालत में सुनवाई रोकने अर्जी, कई बिन्दुओं पर जांच अधूरी होने की दलील
आलम ये है कि पानी के अभाव में वाटर एटीएम जर्जर हो चुका है, नगर के लोग इसे वाटर एटीएम की आड़ में भ्रष्ट्राचार का खेल बता रहे हैं, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अधिकारी भी शामिल है। आपको बता दें कि स्थानीय बस स्टैंड में यात्रियों के पीने के लिए साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और मजबूरन उन्हें महंगे दामों पर पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
ये भी पढ़ें –पीएम नरेंद्र मोदी का पहला पोस्टर रिलीज, विवेक ओबेरॉय होंगे मुख्य किरदार में
वहीं जब इस पूरे मामले में आईबीसी 24 की टीम ने नगर पंचायत सीएमओ से बात की तो उन्होंने कहा कि पूर्व में बस स्टैंड में निर्मित वाटर एटीएम के लिए पीएचई विभाग द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं कि गयी और उसे गलत जगह बना दिया गया था इसीलिए उसे तोड़कर अन्यत्र बनाया गया है और नए वाटर एटीएम पर जल्द ही लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बहरहाल नगर पंचायत द्वारा पहले वाटर एटीएम बनाकर उसे तोड़ दिया गया और उसे पुनः दूसरी जगह बना दिया गया है लेकिन उसमें आजतक पानी उपलब्ध नहीं करा सकी हैं। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वाटर एटीएम से लोगों को प्यास बुझेगी या फिर खुद वाटर एटीएम ही बूंद बूंद पानी के लिए यूँ ही तरसती रहेगी।

Facebook


