कुशीनगर में दंपति की धारदार हथियार से हत्या, बेटी घायल

कुशीनगर में दंपति की धारदार हथियार से हत्या, बेटी घायल

कुशीनगर में दंपति की धारदार हथियार से हत्या, बेटी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 6, 2020 12:16 pm IST

गोरखपुर (उप्र) छह अक्टूबर (भाषा) कुशीनगर जिले के तरया सुजान इलाके के परसौनी बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति ने दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बुधान राजभर (55) और उनकी पत्नी सनकेशिया (47) खाना खाने के बाद सोमवार रात अपने घर में सो रहे थे तभी आरोपी अंदर घुसा और उसने धारदार हथियार से बुधान पर हमला कर दिया। पत्नी ने बुधान को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि माता पिता की आवाज सुनकर उनकी पुत्री सवित्री कमरे में आयी तो हमलावर ने उस पर भी हमला कर दिया और उसे घायल कर वहां से फरार हो गया।

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दंपति की धारदार हथियार से हत्या की गयी है। इस मामले में रमाशंकर के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक बुधान रमाशंकर के खिलाफ हत्या के एक मामले में गवाह था। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधान एक हत्या के मामले का गवाह था और 10 दिन पहले उसने अपनी हत्या की आशंका के बारे में पुलिस को लिखित पत्र दिया था।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में