नान घोटाले की जांच कर रही एसआईटी टीम को कोर्ट ने पेन ड्राइव देने से किया इंकार

Ads

नान घोटाले की जांच कर रही एसआईटी टीम को कोर्ट ने पेन ड्राइव देने से किया इंकार

  •  
  • Publish Date - January 29, 2019 / 03:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

रायपुर। नान घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी को रायपुर की विशेष कोर्ट ने जब्त की गई पेन ड्राइव देने से इंकार कर दिया है। ज्ञात हो कि नान घोटाले के आरोपी के के बारीक और दिलीप शर्मा से 6 पेन ड्राइव जब्त की गई थी। जो कोर्ट के पास सुरक्षित है। जिसे नान घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कोर्ट से प्राप्त करने के लिए आवेदन लगाया था। जिसे सौंपने के लिए कोर्ट ने अब इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें –बीजेपी के साथ गठबंधन में शिवसेना ने महाराष्ट्र में खुद को बताया बड़ा भाई

इस विषय में कोर्ट का कहना है कि पेन ड्राइव में छेड़छाड़ संभव है इसलिए इसे एसआईटी को नहीं सौंपा जा सकता।आपको बता दे कि इससे पहले भी एसआईटी ने के के बारीक को आरोपी बनाने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था जिसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सूत्रो की माने तो एसआईटी ने इस मामले से जुडे के के बारीक समेत 11 लोगो को अपने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।