कोविड-19 संक्रमित सात और लोगों की मौत : 56 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित सात और लोगों की मौत : 56 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित सात और लोगों की मौत : 56 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 18, 2021 2:55 pm IST

लखनऊ, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई तथा 56 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित सात और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22721 हो गई है।

सबसे ज्यादा दो मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। इसके अलावा अंबेडकर नगर, मिर्जापुर, औरैया, बुलंदशहर तथा अमेठी में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 56 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम बुद्ध नगर और वाराणसी में छह-छह, प्रयागराज में पांच और गोरखपुर में चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में इस वक्त 1260 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान दो लाख 54 हजार 771 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक छह करोड़ 23 लाख 71 हजार 542 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में