पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पारधी गिरोह के 4 गिरफ्तार, चोरी का सामान गलाकर खपाने वाला भी धराया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पारधी गिरोह के 4 गिरफ्तार, चोरी का सामान गलाकर खपाने वाला भी धराया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पारधी गिरोह के 4 गिरफ्तार, चोरी का सामान गलाकर खपाने वाला भी धराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: November 3, 2018 1:57 pm IST

महासमुंद जिला पुलिस के हाथ शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब चोरों के पारधी गिरोह के चार लोग गिरफ्तार किए गए। साथ ही, चोरी का सामान गलाकर खपाने वाला ज्वेलर भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पिछले तीन सालों में महासमुंद और बलौदाबाजार की कुल 20 चोरी के मामलों में 26 लाख रुपए के कीमती गहनों की छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं में ये लोग शामिल थे। उनके कब्जे से 34 तोला सोना और 5 किलो चांदी बरामद हुआ है। अभी 14 तोला सोना की बरामदगी बाकी है।

यह भी पढ़ें : टिकट के घमासान के बीच बाबूलाल गौर ने साधी चुप्पी, कहा- दो दिन बाद बोलूंगा 

महासमुंद के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने क्राइम ब्रांच की टीम के प्रभारी परेश पांडेय और उनकी टीम को सफलता के लिए बधाई दी हैपुलिस अधीक्षक ने कहा कि महासमुंद जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी अपराधी गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में