सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने बरामद किये आईईडी बम

सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने बरामद किये आईईडी बम

सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने बरामद किये आईईडी बम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: January 28, 2019 8:03 am IST

दंतेवाड़ा। किरंदुल पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करते हुये 3 किलो का आईईडी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कुआकोंडा थाना क्षेत्र के मोकपाल मैलावाड़ा के बीच सड़क में नक्सलियों द्वारा 3 किलो आईडी बम लगाया गया था। जिसे सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले जवानों ने ढूंढ निकाला है।

ये भी पढ़ें –निर्वाचन आयोग का निर्देश, लोकसभा चुनाव से पहले 3 साल से जमे अधिकारियों का होगा तबादला

बरामद बम को जवानों ने तत्काल निष्क्रिय कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त बम को नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। सीआरपीएफ 195 बटालियन और जिला पुलिस बल के जवानो ने सर्चिंग के दौरान बम को तलाशा और उसे बाहर निकाल कर निष्क्रिय कर दिया,बता दे की नक्सलियों ने 25 से 31 जनवरी तक भारत बंद का ऐलान भी किया हैं।


लेखक के बारे में