चक्रवात के कारण मुंबई की झीलों के जल स्तर में इजाफा

चक्रवात के कारण मुंबई की झीलों के जल स्तर में इजाफा

चक्रवात के कारण मुंबई की झीलों के जल स्तर में इजाफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 21, 2021 3:19 pm IST

मुंबई 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण जहां एक ओर नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर इसके कारण कई झीलों के जल स्तर में इजाफा भी हुआ है जोकि एक सकारात्मक संकेत है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस दौरान मोदक सागर में 102 मिलीमीटर, मध्य वैतरणा में 62 मिलीमीटर, तानसा में 59 मिलीमीटर और भाटसा में 29 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि ऊपरी वैतरणा में बारिश नहीं हुई।

तूफान के कारण हुई बारिश की वजह से मुंबई की कई झीलों के जल स्तर में इजाफा हुआ है।

गौरतलब है कि सात झीलों के जरिए मुंबई को प्रति दिन 3,8500 लाख लीटर जल की आपूर्ति की जाती है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में