इंदौर में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, 22 पहुंची मृतकों की संख्या

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, 22 पहुंची मृतकों की संख्या

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, 22 पहुंची मृतकों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: April 9, 2020 5:42 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में फिर से कोरोना से एक मौत हो गई है, लेकिन खास बात यह है कि यह मौत एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की हुई है। इसी के साथ ही इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है।

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल से हो सकती है गेहूं खरीदी, हर जिले में भेजे जा रहे बारदाने

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत ने प्रशासन के माथे पर चिंता की बड़ी लकीर खींच दी है। इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या इस समय 213 है। इस मामले की पुष्टि सीएमएचओ डॉ.प्रवीण जडिया ने की है।

ये भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी मे…

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां अभी तक कुल 30 मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में कई जगहों से हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 को पार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज सिंह आज विधायक और पार्टी के जिला अध्यक्षो…

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com